NATIONAL
पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे, ट्रंप से करेंगे अहम बैठक

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं, जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी, जिससे इसे और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



