CHANDIGARHHARYANA

कांग्रेसी नेता की बेरहमी से हत्या, हाथ में मेहंदी, गले में चुन्नी और सूटकेस में लाश…

Mwb News: हरियाणा के संपाला बस अड्डे पर रात करीब 11 बजे एक नीले रंग का सूटरकेस मिला। इस सूटकेस को जब खोला गया तो सबके होश उड़ गए। सूटकेस में एक लड़की की लाश थी, जब शिनाख्त की गई युवती कांग्रेस कार्यकर्ता निकली, जिसका नाम हिमानी नरवाल है। 30 वर्षीय हिमानी की मौत ने पूरे हरियाणा में हड़कंप मचा दिया है। हिमानी की बड़ी बेरहमी से गला घोंट कर हत्या की गई।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमानी की हत्या बहुत बेरहमी से की गई। मारने से पहले उसे खूब मारा गया, जिस कारण उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। फिर चुन्नी से उसका गला घोंट दिया गया। इसके बाद हिमानी की लाश को सूटकेस में भरकर सूनसान जगह पर फेंक दिया गया। अब पुलिस हिमानी की हत्या क्यों और किसने की? इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है। लड़की के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूटकेस में लाश मिलने के बाद पहले हिमानी की पहचान नहीं हो पाई। कुछ घंटों बाद परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस जब हिमानी के घर विजयनगर पहुंची, तो घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस गाड़ी का पता चल सके, जिसने सूटकेस सड़क पर फेंका था। इसके अलावा हिमानी का फोन भी गायब था और इस मामले में फोन का मिलना पुलिस के लिए अहम है। पुलिस फोन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW