J&K
Mata Vaishno Devi के दरबार पर हुई Snowfall, खूबसूरत नजारा देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

कटड़ा: उत्तर भारत में मौसम में हुए एक बदलाव के चलते वैष्णो देवी भवन सहित कटरा में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
इस दौरान जहां रात भर बारिश जारी रही तो वही वीरवार की सुबह वैष्णो देवी भवन के आसपास की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात भी देखने को मिला। इसे देख मां भगवती के दर्शनों को आए श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए।
बताते चलें कि इस बार फरवरी महीने में गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया था। वहीं इस बीच देर रात हुई बारिश ने तापमान में काफी बदलाव कर दिया है।


