NATIONAL

सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए क्या है आज के रेट

 

MWB NEWS: भारत में सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। स्पॉट मार्केट में सोना 86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में यह 85,000 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच, भारत में सोने का भंडार और इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि घरेलू स्तर पर रखा गया सोना देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन जाए, तो भारत एक बार फिर से ‘सोने की चिड़िया’ बन सकता है।

भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और परंपरागत रूप से भी बेहद अहम रहा है। भारतीय परिवारों के पास मौजूद 24,000-25,000 टन सोना दुनिया के कई देशों के कुल स्वर्ण भंडार से ज्यादा है।

भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24,000-25,000 टन सोना है, जो दुनिया के कुल स्वर्ण भंडार का 11% है।मंदिरों में रखा सोना भी 5,000 टन से अधिक बताया जाता है, जो जल्द ही 10,000 टन तक पहुंच सकता है। दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सोना, जहां अकेले तमिलनाडु के पास 28% हिस्सेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW