CHANDIGARHHARYANA

बजट सत्र से पहले होगी नायब कैबिनेट की बैठक, सत्र की तारीख हो सकती है घोषित ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । फरवरी में होने वाले हरियाणा के बजट सत्र से पहले सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सचिवालय में 23 जनवरी की सुबह 11 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। माना जा रहा है कि बैठक में बजट सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती है। बजट सत्र को लेकर विधानसभा की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

नायब सैनी पेश करेंगे अपना पहला बजट

दूसरी बार राज्य की सत्ता संभालने वाले सीएम नायब सिंह सैनी का वित्त मंत्री के तौर पर पहला बजट है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बजट की तैयारियों में जुटे हैं। वह अब तक उद्योगपतियो, स्टार्टअप उद्यमियों, सीए, किसान और युवाओं से मुलाकात कर उनके सुझाव ले चुके हैं। वहीं, आम लोगों से भी राय मांगी गई है। अब तक 1400 से ज्यादा सुझाव आ चुके हैं। इनमें सोशल सेक्टर, अर्थव्यवस्था से संबंधित सबसे ज्यादा सुझाव दिए गए हैं।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, इनमें कुछ सुझावों पर सरकार विचार कर रही है। पिछले बजट में भी लोगों की ओर से आए सुझावों को बजट में शामिल किया गया था। उधर, मंत्रिमंडल की बैठक में कई और प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। पिछले दिनों सरकार ने कई फैसले लिए हैं, उन फैसलों पर भी मुहर लगाई जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW