CHANDIGARHHARYANA

10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए ऑन लाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज, चंडीगढ़ । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से फरवरी और मार्च 2025 में आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं के अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को 17 जनवरी तक कर दिया है। पहले स्टडेंट्स 14 जनवरी तक ही आवेदन कर सकते थे।

बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि 300 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 18 से 20 जनवरी तथा 1000 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 21 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करें। सभी आवश्यक दिशा-निर्देश विद्यालय की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सभी सम्बन्धित विद्यालय के मुखियाओं को निर्देश देते हुए बताया कि उन द्वारा जिन परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं, उनके विवरण विद्यालय रिकार्ड अनुसार सही होने चाहिए, इसलिए आवेदन करते समय विवरणों को भली-भांति जांच लें। यदि आवेदन-पत्र में किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है, तो विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेवार होंगे। परीक्षा आरम्भ होने पर फोटो/हस्ताक्षर सम्बन्धी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW