NATIONAL

Amarnath Yatra जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए Good News, शुरू हुई ये खास सुविधा

MWB news : केंद्र सरकार ने पवित्र श्री अमरनाथ गुफा तक बालटाल से रोपवे बनाने की योजना बनाई है। यह परियोजना देशभर में 18 धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रोपवे निर्माण के व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है।

वर्तमान में श्रद्धालु 38 किलोमीटर के पहलगाम मार्ग या 13 किलोमीटर के कठिन बालटाल मार्ग से पैदल यात्रा कर भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग के दर्शन करते हैं। लेकिन रोपवे बनने से यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ सकती है।

अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित रोपवे करीब 11.6 किलोमीटर लम्बा होगा, जो सरकार की 18 योजनाओं में सबसे बड़ा होगा। यह ट्रैकिंग, हैलीकॉप्टर, खच्चर और पालकी जैसी पारंपरिक व्यवस्थाओं का किफायती और सुविधाजनक विकल्प होगा। इससे यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा। यह रोपवे खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को आरामदायक यात्रा का विकल्प देगा।

साथ ही श्रद्धालु हिमालय के अद्भुत नजारों का भी आनंद ले सकेंगे। सूत्रों के अनुसार सरकार ने इस योजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) तैयार करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी, बल्कि कश्मीर में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW