CHANDIGARHHARYANA
केंद्रीय बजट की मध्यमवर्गीय लोगों ने की सराहना

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । केंद्रीय बजट में 12 लाख तक इनकम पर जीरो टैक्स, दवाइयों को टैक्स फ्री किए जाने का मध्यमवर्गीय लोगों ने काफी सराह। लोगों का कहना है कि इसे आम आदमी को काफी फायदा मिलेगा। आम आदमी का अधिकतम खर्च बीमारियां और दवाइयों पर ही होता है। दवाइयों को टैक्स फ्री किए जाने से आम आदमी को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। वहीं महिलाओं को नया कारोबार शुरू किए जाने के लिए 2 करोड़ तक का लोन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने में बेहद सहयोगी होगा।



