CHANDIGARHHARYANA

दिल्ली से यमुना नदी नहीं, बल्कि पश्चिमी यमुना नहर से पानी दिया जाता है:अशोक अरोड़ा

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाए जाने पर कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा ने निंदा करते हुए इसे निराधार बयान बताया। अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली से यमुना नदी नहीं, बल्कि पश्चिमी यमुना नहर से पानी दिया जाता है। पश्चिमी यमुना नहर से ही हरियाणा और दिल्ली दोनों को पीने का पानी दिया जाता है। मुनक हैड से एक माइनर नहर निकली हुई है, उसी के जरिए दिल्ली में पानी की सप्लाई की जाती है। केजरीवाल को इस प्रकार के बयान देकर जनता के मन में शंका नहीं पैदा करनी चाहिए।

चुनाव में फायदे के लिए दे रहे बयान

कांग्रेस विधायक अरोड़ा ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के चुनाव में फायदा उठाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। अब बीजेपी के लोग हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें दिल्ली में केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि हरियाणा में बीजेपी की ही सरकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आप दोनों दल अपने राजनीतिक फायदें के लिए यह सब कुछ कर रहे हैं। यमुना, गंगा और सरस्वती तीनों हमारे लिए पवित्र नदियां है।

100 दिन नहीं 10 साल 100 दिन की सरकार

हरियाणा सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से गिनवाई गई उपलब्धियों पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह 10 साल 100 दिन की सरकार है। मुख्यमंत्री ने भी 10 साल 100 दिन की उपलब्धियां गिनवाई है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों के साथ मुख्यमत्री को यह भी बताना चाहिए था कि ईडीसी के रेट क्यों बढ़ाए, क्लेक्टर रेट क्यों बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला। बिजली में हर यूनिटन पर 47 पैसे फ्यूल सरचार्ज क्यों लगाया ? किसान को यूरिया और डीएसी समय पर नहीं मिला। किसानों को फसल का भाव भी नहीं मिला।

दिल्ली चुनाव के बाद होगा नेता विपक्ष का फैसला

नेता विपक्ष को लेकर सत्ता पक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान दिल्ली चुनाव के बाद इस पर फैसला कर लेगा। हरियाणा के लिए यह लंबा समय हो सकता है, लेकिन देश में ऐसे कईं मामले मिलेंगे, जहां भाजपा वाले 6 महीने तक अपना नेता विपक्ष नहीं चुन पाए हो।

सभी शिकायतें चुनाव के बाद की

कईं विधायकों के चुनाव को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती को लेकर अशोक अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान यदि कोई शिकायत आती है तो वह कोर्ट में जाते हैं। थानेसर विधानसभा में किसी भी प्रकार की चुनाव के दौरान शिकायत नहीं आई, सब चुनाव के बाद की शिकायत है।

बजट में जीएसपी दरों में कमी लाए सरकार

बजट सत्र को लेकर अशोक अरोड़ा ने कहा कि बजट से जनता को काफी उम्मीद होती है। बीते दिनों देश में जीएसटी की कलेक्शन पहले से कईं ज्यादा हुई है। इसलिए सरकार को जीएसपी की दरों में कमी कर जनता को राहत देने का काम करना चाहिए। प्रदेश के बजट पर अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश का बजट 60 हजार करोड़ के करीब था और करीब उतना ही कर्जा था। अब प्रदेश का बजट 2 लाख करोड़ का हो गया है, जबकि कर्जा 3 लाख करोड़ का हो गया है। इसलिए सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW