CHANDIGARHHARYANA

लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा के पानीपत में लिव-इन में रह रही महिला की उसके पुरुष पार्टनर ने गला घोटकर हत्या कर दी। महिला की 5 साल की बेटी ने इस बारे में पड़ोस में रह रहे अपने नाना को इस बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका के पिता मोती लाल ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी 30 वर्षीय बेटी सरोज देवी की शादी करीब 10 साल पहले बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश राम के साथ की थी। शादी के बाद उनकी बेटी को तीन बेटियां हुई। मोती लाल ने बताया कि वह पानीपत में डाडौला रोड स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। करीब 3 साल पहले उसकी बेटी सरोज को बिहार से संदीप नाम का युवक भगा लाया था। इसके बाद वे दोनों यहां डाडौला रोड स्थित लेबर क्वार्टर में रह रहे थे। इसके बाद वह भी उसके पड़ोस में रहने लगे। यहां उनके साथ मंझली व छोटी बेटी भी रहती हैं।

पिता का कहना है कि शनिवार सुबह मंझली बेटी रोते हुए मेरे कमरे में आई। उसने बताया कि संदीप अंकल ने मम्मी को रात को खूब पीटा। अब मम्मी उठ नहीं रही है। यह सुनकर मैं बेटी के कमरे तक दौड़ कर पहुंचा। वहां देखा कि चारपाई पर बेटी मृत पड़ी हुई है। सरोज की बेटी ने बताया कि अंकल ने मम्मी का गला दबाया था। इसके बाद जब उसका गला देखा तो उसके गले पर निशान थे। वहीं, आरोपी मौके से फरार मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW