CHANDIGARHHARYANA

मंत्री रहने के दौरान भी गब्बर ने कभी नहीं ली सरकारी कोठी

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा में गब्बर के नाम से मशहूर पूर्व में गृहमंत्री रहे अनिल विज समय-समय पर दूसरे नेताओं के लिए भी ईमानदारी का एक उदाहरण पेश करते रहे हैं। हमेशा जनता के प्रति उनकी खुली जवाबदेही यह साबित करती रही है कि वह आम जनमानस के लिए राजनीति में आए हैं और अपने राजनीति के अंतिम क्षण तक केवल जनता के लिए ही वह राजनीति करते रहेंगे, इसलिए उन्हें कभी भी कोई पद का लालच नहीं रहा। वैसे तो जो कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री का चेहरा चेंज करने के दौरान जब वह नाराज दिखे तो उनकी इस कार्यशैली को लेकर उनके राजनीतिक विरोधी उनपर सवालिया निशान भी खड़ा करते रहे लेकिन उन्होंने यह साफ किया था कि यह उनकी वरिष्ठता और सम्मान को अनदेखा किया जाना है इसलिए वह रुष्ट हुए थे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान भी सरकारी कोठी ना लिया जाना उनकी सोच को साबित करने के लिए काफी है।

किसी भी पद का लालच नहीं किया 

हाल ही में फिर से खुली बैठक में उनके द्वारा गाए जा रहे देशभक्ति के गाने कई लोगों को काफी परेशानी दे रहे होंगे। लेकिन उन्हें समझना होगा कि अनिल विज का मिजाज और अंदाज ही कुछ ऐसा है। बता दे कि कुछ समय पूर्व जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलकर नायब सिंह सैनी बनाए गए थे तो उस दौरान भी उनकी नाराजगी सामने आई थी। लेकिन ऐसा नहीं कि वह नाराज होकर घर बैठ गए हो, बल्कि वह फिर भी जनता के बीच में नजर आए। अपनी सुबह चाय की बैठक में अपने दोस्तों संग गप्पे मारते हुए नजर आए तथा एक जगह तो आम जनता में जाकर गोलगप्पे भी खाता उन्हें देखा गया था यानि उनका साफ मैसेज था कि उन्हें किसी पद से कोई लालच नहीं है और बार-बार वह यह बयान भी देते रहे हैं कि उन्होंने कभी भी अपने संगठन और पार्टी से कुछ नहीं मांगा और ना ही कभी मांगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW