CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने नाका लगा वाहनों की खुद की चेकिंग

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अचानक शाम को अंबाला नारायणगढ़ रोड़ पर नाका लगा वाहनों की खुद ही चेकिंग शुरू कर दी और 12 से ज्यादा वाहनों के चालान करवाये। विज ने साफ कहा मेरे रहते एक भी वाहन ऐसा रोड़ पर नही चलेगा जिसके कागज अधूरे हों।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। विज का एक्शन उनके विभागों में जारी है। आज अंबाला में शाम के समय अनिल विज अचानक अंबाला नारायणगढ़ रोड़ पर निकल पड़े और नाका लगा दिया। अनिल विज ने वाहनों के कागज चेक किये। इतना ही नही अनिल विज ने फीता मंगवा खुद वाहनों की लंबाई चेक की। अनिल विज ने जिन ड्राइवरो की फिटनेस पर सवाल लगा उनका मेडिकल करवाने के आदेश दे दिए। अनिल विज ने खास नजर ओवर लोडिड वाहनों पर रखी क्योंकि यह इलाका माइनिंग का है। जिस पर विज ज्यादा सख्त नजर आए। अनिल विज ने कहा अवैध खनन इस इलाके में होता है। इसलिए उन्होंने RTA को आदेश दिए थे लेकिन उन्हें खुद सड़क पर उतरना पड़ा। विज ने साफ कहा वो सड़क पर अधूरे कागजात वाले वाहन चलने नही देंगे। उन्होंने कहा उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW