HARYANATrending News

अनिल विज का चुनावी हुंकार – “तूफानों से खेलता हूं मैं, खुद भी एक तूफान हूं”

चंडीगढ़ | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा— “तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं।”

 

इस अवसर पर उन्होंने 32 भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन स्वयं दाखिल करवाए और दावा किया कि इस चुनाव में पार्टी की “32 की 32 सीटें जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे।”

 

अम्बाला को हरियाणा का सबसे सुंदर शहर बनाने का संकल्प

मंत्री विज ने कहा कि उन्होंने अम्बाला छावनी में विकास का रथ चलाया है, और अब उसे और गति देने के लिए 32 और “घोड़े” (प्रत्याशी) जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि “गली-मोहल्ले तक विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए प्रत्याशियों को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा।”

 

“विरोधियों के बहकावे में न आएं प्रत्याशी”

मंत्री विज ने मंच से विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि “कुछ लोग दिशा भ्रम के लिए खेल खेलते हैं, लेकिन प्रत्याशियों को केवल चुनाव पर ध्यान देना है।” उन्होंने अर्जुन के लक्ष्य का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी को मछली की आंख पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

 

“नगर परिषद में भी भाजपा की सरकार जरूरी”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा— “हरियाणा में डबल इंजन सरकार है, लेकिन जनता तक योजनाओं का लाभ नगर परिषद के माध्यम से ही पहुंच सकता है। इसलिए नगर परिषद में भी भाजपा की सरकार जरूरी है।”

 

“आज का दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन”

मंत्री विज ने कहा कि वह वर्षों से अकेले अम्बाला छावनी के विकास में लगे हुए थे, लेकिन अब 32 प्रतिनिधि और मिलने जा रहे हैं जो उनके विकास कार्यों में हाथ बंटाएंगे। उन्होंने कहा— “यदि कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह अनिल विज है, क्योंकि अब मेरे साथ 32 और हाथ मिल रहे हैं।”

 

नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

भाजपा की ओर से चेयरमैन पद के लिए स्वर्ण कौर ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा 32 वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन भरने के दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जोश से लबरेज नजर आए। हजारों की संख्या में समर्थक नाचते-गाते नामांकन स्थल तक पहुंचे। मंत्री विज ने कहा— “अम्बाला छावनी में आज त्यौहार जैसा माहौल है, हर दिशा से भाजपा प्रत्याशी उत्साह के साथ नामांकन भरने पहुंचे हैं।”

 

मंत्री विज के नेतृत्व में नामांकन यात्रा

नामांकन कार्यक्रम के बाद मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में प्रत्याशी और हजारों कार्यकर्ता एसडीएम ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किए।

 

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, नगर परिषद चुनाव प्रभारी प्रमोद कौशिक, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जसबीर जस्सी, ओम सहगल, सोम चोपड़ा, राजीव डिंपल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, रवि बुद्धिराजा, मोहित कौशिक, डब्बू बिंद्रा सहित बड़ी संख्य में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW