HIMACHAL

कांग्रेस हाईकमान ने किया बड़ा फेरबदल, रजनी पाटिल को बनाया प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी

शिमला: हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन से पहले हाईकमान ने बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत सांसद राजीव शुक्ला के स्थान पर अब रजनी पाटिल को हिमाचल कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हिमाचल में बीते नवम्बर महीने से कांग्रेस की राज्य से लेकर ब्लाॅक कार्यकारिणी तक भंग की गई है। रजनी पाटिल इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी हैं।

रजनी पाटिल की नियुक्ति को कई मायने से जोड़ कर देखा जा रहा है। वह हिमाचल कांग्रेस की राजनीति से भलीभांति परिचित हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व में भी प्रभारी रहीं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को पुनः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी के रूप में पाटिल के सामने संगठन और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने, नई कार्यकारिणी का गठन करने और पार्टी में गुटबाजी को समाप्त करने जैसी चुनौतियां हैं। राजनी पाटिल की नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में महिला नेतृत्व को मजबूती मिली है, क्योंकि वर्तमान में प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, और अब पाटिल प्रभारी के रूप में उनका साथ देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW