J&KTrending News

US से Deport 119 NRI आज रात पहुंचेंगे भारत, List में J&K का व्यक्ति शामिल

MWB news: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी जिसके बाद उन्होंने अपने देश में गैर-कानूनी तौर पर रह रहे लोगों को उनके देश भेजने की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। अमेरिका द्वारा पहले महीने की शुरुआत में 104 अवैध प्रवासियों का एक बैच अमृतसर पहुंचा था, उसके बाद यहां से निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का यह दूसरा जत्था है, जो आज रात को भारत पहुंचेगा।

अवैध अप्रवासी भारतीयों का दूसरा जत्था आज रात 10 बजे अमेरिका से अमृतसर पहुंचेगा। US से अमृतसर आने वाले इस सैन्य विमान में 119 भारतीय सवार होंगे। इन्हें अमेरिका से जबरन वापस भेजा जाएगा। अमेरिका से निर्वासित किए जाने वाले 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में सबसे ज्यादा पंजाब के 67 लोग शामिल हैं, उसके बाद हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं।

इसके अलावा गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW