NATIONAL

दिल्ली वालों को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत! बारिश के भी आसार

Mwb news: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में लगातार इजाफा दिख रहा है । मौसम विभाग का कहना है कि यहां दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि, ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते बारिश की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की गति दिन के समय महज पांच किमी प्रति घंटे तक रहेगी। वहीं आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता हैमौसम विभाग का कहना है कि 29 से 31 जनवरी तक बादल के साथ मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जबकि कल हवा की गति दोपहर के समय 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्यसिय के आस पास रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक फरवरी को आंशिक बादल रहेंगे। एक दो स्पैल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. जबकि दो फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। इस दिन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW