PUNJAB

पंजाब में बदला स्कूलों का समय, जानें अब नई Timings

Mwb News: पंजाब के स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जो 1 मार्च से लागू होगा। शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार सभी सरकारी स्कूल सुबह 8.30 बजे खुलेंगे।

जारी हुए टाइम टेबल के अनुसार Morning Assembly सुबह 8.30 बजे होगी। स्कूल में पहला पीरियड 8.55 से 9.35 , दूसरा 9.35 से 10.15, तीसरा 10.15 से 10.55, चौथा 10.55 से 11.35 जबकि पांचवां 11.35 से 12.15 तक होगा। इसके बाद आधी छुट्टी होगी, जिसमें बच्चे अपना खाना-पीना कर सकते है, जो 12.15 से 12.50 तक चलेगी। छठा पीरियड 12.50 से 1.30 तक, 7वां पीरियड 1.30 से 2.10 तक, 8वां पीरियड 2.10 से 2.50 तक चलेगा। यानि की 2.50 पर छुट्टी हो जाएगी।

उधर, बात करें मौसम की तो भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विभाग ने इन दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 1 मार्च को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और कपूरथला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसी तरह 27 फरवरी को भी प्रदेश भर में बारिश की संभावना है। इस दिन पंजाब के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW