HARYANA

हरियाणा फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश

MWB news : हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवाओं के कारण हरियाणा में तापमान में कमी देखी जा रही है। जहां 2 दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक चला गया था, वहीं अब 25 डिग्री के आसपास है। कुछ जिलों में तापमान इससे भी कम है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 15 और 16 फरवरी को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। 15 फरवरी, फिर 19 फरवरी और फिर 24 फरवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे इलाके में मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रोहतक का तापमान 25.7 डिग्री पर पहुंच गया है। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी मामूली कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी औसत तापमान फसल के लिए सही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW