हरियाणा में विपक्ष समाप्ति की ओर जा रहा, अब तक सदमे से भी बाहर नहीं आ पाया विपक्ष : रणवीर गंगवा

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा के 100 साल पूरे होने पर जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्य गिनवाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नॉन स्टॉप हरियाणा के स्लोगन को साकार करते हुए 100 दिन में अनेक फैसले करने का कार्य किया है, जो जनहितैषी है। इसी प्रकार से लगातार आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा और तेजी से चलेगा।
“भूमिका निभाने में विफल रहा विपक्ष”
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा में विपक्ष बंटा हुआ है। वह अब तक अपने सदमे से भी बाहर नहीं आ पाया है। साथ ही विपक्ष अपनी भूमिका निभाने में भी विफल रहा है। आज 3 महीने से अधिक का समय होने पर भी वह नेता प्रतिपक्ष का भी चुनाव नहीं कर पाया है। हरियाणा में एक प्रकार से विपक्ष समाप्ति की ओर जा रहे हैं।
“दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार”
दिल्ली चुनाव को लेकर गंगवा ने कहा कि वह खुद दो बार दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इस बार वहां की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाने का मूड बनाया है। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं।



