HARYANA

हिमानी मर्डर केस में सामने आया बड़ा ट्विस्ट, जानिए पूरा मामला

Mwb News : हिमानी मर्डर केस में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि हिमानी का सचिन के साथ अफेयर चल रहा था और हिमानी उसे ब्लैकमेल करती थी। इसी कारण उसने हिमानी का मर्डर किया। इस मामले में ऐसा कहा जा एक नया मोड़ आया है। सूत्रों के मुताबिक हिमानी के घर सचिन का आना-जाना था। वे सिर्फ दोस्त थे, परिवार को भी इस बात की जानकारी थी। पुलिस ने आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

पुलिस को ऐसी आशंका थी कि ये घटना एक सोची- समझी साजिश थी। उसी ने हिमानी की मां को घर से बाहर भेजा था। सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर जैसी कोई बात नहीं थी। दोनों दोस्त थे। हत्या से एक दिन पहले वह हिमानी के घर रुका था। पैसों के विवाद के चलते ही आरोपी ने मर्डर किया।

इस मामले में हिमानी की मां सविता का कहना है कि 27 फरवरी की शाम को अपनी बेटी के साथ ही थी। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि उसने फाइनेंस कंपनी में हिमानी के गहने 2 लाख रुपये में गिरवी रखे हैं। इसके चलते पुलिस ने इसे प्रॉपर्टी केस माना है। वहीं सचिन की मदद करने वाले 2 लोगों को भी अरेस्ट किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW