CHANDIGARHHARYANA

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने की मुलाकात ।

नई दिल्ली । पड़ोसी राज्य नेपाल में विद्युत उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारत ने जल विद्युत परियोजनाओं को गति देने का रोडमैप तैयार किया है। भारत के सहयोग से नेपाल जल विद्युत परियोजनाओं के जरिये ऊर्जा सुरक्षा और विकास को गति देगा। नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के बीच विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच जल विद्युत परियोजनाओं को गति देने के साथ विकास की दृष्टि से भारत के सहयोग पर चर्चा हुई। भारत के सहयोग से नेपाल में कई जल विद्युत परियोजनाएं चल रही हैं, जिनसे नेपाल ऊर्जा में उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के आपसी हित में तेजी से कार्यान्वयन के लिए प्रमुख चुनौतियों की पहचान करने और समाधान खोजने पर भी विचार-विर्मश किया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। मंत्री मनोहर लाल ने जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नेपाल में भारतीय संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं से दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र मंल एक मजबूत संबंध स्थापित हुआ है। केंद्रीय ऊर्जा ने जलविद्युत परियोजनाओं के तेज़ी से कार्यान्वयन के लिए तकनीकी और वित्तीय सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय पहलुओं का भी ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

नेपाल ऊर्जा मंत्री ने मनोहर लाल के सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना

नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने भारतीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि दोनों देशों के बीच जल विद्युत क्षेत्र में नए नए अध्याय की शुरुआत होगी। यही नहीं नेपाल के ऊर्जा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन की सराहना की। विकसित भारत विजन के साथ भारत के साथ मिलकर कार्यान्वयन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का आसानी से समाधान होगा। दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग मजबूत करने के लिए दोनों सरकारें एक साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जल विद्युत परियोजनाओं से नेपाल की घेरलू ऊर्जा जरूरतें होंगी पूरी
भारत के सहयोग से नेपाल में कई जल विद्युत परियोजनाएं चल रही हैं, इनसे नेपाल को न केवल अपनी घेरलू ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे भारतीय कंपनियों के लिए भी व्यापारिक अवसर उत्पन्न होंगे। इस साझेदारी को दोनों देशों के लिए आपसी हितों का संवर्धन करने वाला बताया और इसके लाभों को साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW