HARYANA

हरियाणा के फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, जानिए कैसे

MWB News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि मार्च से मंझावली पुल शुरू जाएगा। इसके शुरू होने से फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा करने वालों का सफर आसान हो जाएगा और उन्हें कई घंटों के जाम से छुटकारा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद के सफर को आसान बनाने के लिए 24 किलोमीटर लंबी परियोजना का कार्य जारी है। इस परियोजना के चलते गांव मंझावली में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबे पुल का काम पूरा हो चुका है। पुल को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबी और उत्तर प्रदेश की सीमा में चार KM लंबी सड़क का काम पूरा कर लिया गया है। अब पुल को चौड़ा करने का काम जारी है। इस पुल का निर्माण 122 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

इसके अलावा मंझावली, चिरसी में बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नोएडा के अट्टा के पास से नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने का भी काम किया जा रहा है।अधिकारियों दावा है कि इसे भी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद से वाहन चालकों को यात्रा करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PWD के अधिकारियों का कहना है कि मार्च में पुल के शुरू होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में यातायात का दबाव कम होगा। इससे लोग जाम से बच सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW