CHANDIGARHHARYANA

कांग्रेस विधायकों में बढ़ने लगी मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रशंकों की लिस्ट ।

सेतिया के बाद अब चौधरी ने भी की तारीफ ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । एक ओर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताते हुए उसे घेरने का काम कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रदेश में समान रूप से करवाए जा रहे विकास कार्यों को लकर कांग्रेस के ही विधायक सरकार और मुख्यमंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं। नारायणगढ़ में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने मंच से मुख्यमंत्री की खुले मन से तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नारायणगढ़ का बेटा बताते हुए कहा कि उन्हें वहां की सभी समस्याओं के बारे में जानकारी है। इसलिए उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं है। अलबत्ता उन्होंने मुख्यमंत्री से नारायणगढ़ के लिए एक मेडिकल कॉलेज की मांग जरूर कर डाली।

सीएम की कार में रवाना हुई कांग्रेस विधायक

नारायणगढ़ में जनसभा खत्म होने के बाद जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ागढ़ में कबड्डी महाकुंभ के कार्यक्रम में शिरकत करने निकले तो कांग्रेस विधायक शैली चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ उनकी कार में ही रवाना हुई।

2014 में सैनी बने थे नारायणगढ़ से विधायक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2014 में पहली बार नारायणगढ़ से विधायक बने थे। उसके बाद से हालांकि यह सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए एक चुनौती बनी हुई है। शैली चौधरी लगातार दूसरी बार नारायणगढ़ सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनी है। शैली चौधरी को कांग्रेस में कुमारी सैलजा गुट से संबंधित माना जाता है। इसके साथ ही नारायणगढ़ से विधायक बनने वाली वह पहली महिला विधायक है।

सेतिया भी कर चुके मुख्यमंत्री की तारीफ

खुले मंच से मुख्यमंत्री की तारीफ करने वाली शैली चौधरी कांग्रेस की कोई पहली विधायक नहीं है। इससे पहले सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया भी मुख्यमंत्री और उनकी कार्यशैली की खुले मंच से तारीफ कर चुके हैं। इसके साथ ही सेतिया प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ भी मंच सांझा कर चुके हैं।

बढ़ सकती है कांग्रेस की दिक्कतें

कांग्रेस में चल रही आपसी खिंचतान और गुटबाजी के कारण जहां पार्टी के अधिकांश नेता परेशान हो चुके हैं। वहीं, गोकुल सेतिया के बाद अब शैली चौधरी का खुले मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पक्ष में कसीदे पड़ने से राजनीतिक गलियारे में कईं प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि एक के बाद एक कांग्रेस विधायक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने पक्ष में लाकर जहां अपनी राजनीतिक कुशलता का परिचय दे रहे हैं। वहीं, इससे वह आने वाले समय में कांग्रेस के लिए भी सियासी दिक्कत पैदा कर सकते हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW