CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड हुए बरामद ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । दिल्ली के साथ हरियाणा में भी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों बांग्लादेशी आपस में भाई-बहन है। उनके पास से पश्चिम बंगाल का नकली आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इन्होंने 8-8 हजार रुपए में यह आधार कार्ड बनवाएं थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 21 वर्षीय फातिमा उर्फ लोमिया, 25 वर्षीय खदीजा उर्फ तनिशा और 19 वर्षीय मोहम्मद हबीब शामिल हैं।

तीन साल पहले आई थी फातिमा

पुलिस जांच के अनुसार फातिमा को लगभग तीन साल पहले एक अन्य बांग्लादेशी महिला भारत लेकर आई थी। इसके बाद उसने अपनी बहन खदीजा से संपर्क किया। खदीजा और उनका भाई मोहम्मद हबीब करीब चार महीने पहले भारत आए। भारत आने के बाद ये लोग पहले महाराष्ट्र में रुके और लगभग डेढ़ महीने पहले गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में आकर बस गए। यहां ये एक किराए के मकान में अवैध रूप से रह रहे थे। फिलहाल पुलिस इन्हें फर्जी आधार कार्ड मुहैया करवाने वाले व्यक्ति की पड़ताल के अलावा इस बात का भी पता लगा रही है कि कहीं यह किसी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि में तो शामिल नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW