आज सोने-चांदी के भाव में उछाल, खरीदारी से पहले जानिए ताजा रेट

MWB NEWS: अगर आप भी (Gold Investment) करने का सोच रहे हैं या फिर अपने लिए शानदार ज्वैलरी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले सोने-चांदी के रेट जरूर चेक कर लें। क्योंकि भाई, महंगाई तो वैसे ही कमर तोड़ रही है और अगर बिना रेट देखे खरीदारी कर ली, तो जेब पर भारी पड़ सकता है।
आज देशभर में सोने के रेट में उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना आज ₹8,766 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का दाम ₹8,036 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। यानी अगर आप सोने का (Necklace) या (Ring) खरीदने जा रहे हैं, तो पहले बाजार का हाल समझ लें।
चांदी के शौकीनों के लिए राहत की खबर है। पिछले दिन की तरह ही आज भी चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। आज 1 किलो चांदी ₹1,00,400 में मिल रही है। यानी अगर आप चांदी की (Payal) या (Bracelet) लेने जा रहे हैं, तो आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा। हालांकि, बड़े निवेशकों को इसमें थोड़ी स्थिरता दिख रही है, जिससे मार्केट में हलचल कम बनी हुई है।



