CHANDIGARHPUNJABTrending News

किसानों का चंडीगढ़ कूच: पुलिस ने सीमाएं सील कीं, 1,500 जवान तैनात

चंडीगढ़: पंजाब में किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज, 5 मार्च से चंडीगढ़ में स्थायी विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ की ओर रवाना हो रहे हैं।

 

हालांकि, किसानों के इस मार्च से पहले ही पंजाब पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया है। बावजूद इसके, किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में धरना देने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

 

चंडीगढ़ पुलिस ने कसी कमर, सीमाएं सील

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

  • लगभग 1,500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
  • रिजर्व फोर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है।
  • चंडीगढ़ की सीमाओं को सील कर दिया गया है ताकि किसानों का काफिला शहर में प्रवेश न कर सके।
  • पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से 12 प्रमुख सड़कों से बचने की अपील की है।

 

प्रशासन अलर्ट, टकराव के आसार

प्रशासन और किसानों के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। अगर किसानों को प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो टकराव की स्थिति बन सकती है। इससे पहले भी किसान अपने हक की मांग को लेकर कई बार सड़क पर उतर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW