PUNJAB

पंजाब में इन तारीखों में आंधी-तूफान के साथ बारिश! जारी हुई Advisory

MWB News: पंजाब-चंडीगढ़ में पिछले 2 दिनों से तापमान फिर बढ़ने लगा है और लोगों को दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 19-20 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ-साथ तूफन का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को अंधेरे और तूफानी मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे खराब मौसम में सड़कों पर न निकलें, जब तक कि कोई जरूरी काम न हो। विभाग के अनुसार राज्य में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि, 21 तारीख के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW