पंजाब में कल से 4 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान, देखिए Weather update

MWB News: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 31 जनवरी से पंजाब के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। हालांकि अगले 7 दिनों तक कोहरे और शीतलहर को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग ने 4 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार कल पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में बारिश की संभावना है . यद्यपि एस.ए.एस. नगर, बठिंडा, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में कल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में यहां भी बारिश का असर महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग ने 4 फरवरी तक राज्य के लगभग हर जिले में बारिश होने का अनुमान जताया है।



